छत्तीसगढ़

चमोली सुरंग हादसा: मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5-5 लाख, घायलों को ₹50-50 हजार देगी साय सरकार

रायपुर – उत्तराखंड के चमोली जिले में निर्माणाधीन सुरंग में पानी भरने की दर्दनाक घटना में कोंडागांव जिले के चार श्रमिकों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5-5 लाख और घायल दो श्रमिकों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

हादसे में कोंडागांव जिले के ग्राम धनसुली के दो, मदनार के एक और दहीकोंगा के एक श्रमिक की जान गई है। वहीं जिले के दो अन्य श्रमिक घायल हुए हैं। दिवंगत श्रमिकों के पार्थिव शरीर कोंडागांव लाए गए, जहां परिजनों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार शोकाकुल परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है। पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। साथ ही घायल श्रमिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search