छत्तीसगढ़अपराध

रायपुर में ज्वेलर्स दुकान में बड़ी चोरी, लाखों के गहने पार

रायपुर – राजधानी रायपुर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। खम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना बाजार चौक स्थित शिव ज्वेलर्स को चोरों ने निशाना बनाया। देर रात चोरों ने कटर मशीन से दुकान का ताला काटकर अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि चोरों ने दुकान से करीब 10 से 15 किलो चांदी और सोने के आभूषण चोरी किए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात में कितने आरोपी शामिल थे और चोरी के बाद वे किस दिशा में फरार हुए।

फिलहाल चोरी हुए आभूषणों की वास्तविक कीमत और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पुलिस जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का दावा कर रही है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search