Cg Big News: कोंडागांव में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले से हादसा, 4 पुलिसकर्मी समेत 5 गंभीर घायल

हादसे में मंत्री कश्यप सुरक्षित रहे
कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना सिटी कोतवाली कोंडागांव क्षेत्र के घोड़ागांव के पास NH-30 पर हुई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सामने से आ रही एक स्कॉर्पियो ने पहले मंत्री के वाहन को साइड से टक्कर मारी। इसके बाद अनियंत्रित स्कॉर्पियो काफिले में पीछे चल रहे फॉलो वाहन से जा भिड़ी। हादसे के वक्त मंत्री केदार कश्यप कार में अपनी कार में थे,गनीमत रही कि वे बाल बाल बच गए।
हादसे में फॉलो वाहन में सवार 4 पुलिसकर्मी और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे मंत्री
हादसे की जानकारी मिलने के बाद वन मंत्री केदार कश्यप जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ कोंडागांव जिला अस्पताल पहुंचे। मंत्री ने अस्पताल में घायलों का हाल जाना और डॉक्टरों से उनके उपचार की जानकारी ली। स्कॉर्पियो ने दो वाहनों को मारी टक्करप्रारंभिक जानकारी के अनुसार मंत्री का काफिला NH-30 से गुजर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने मंत्री के वाहन को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर काफिले के पीछे चल रहे फॉलो वाहन से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि फॉलो वाहन में सवार पुलिसकर्मी और ड्राइवर घायल हो गए। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
हादसे की जांच जारी:हादसा घोड़ागांव के पास सिटी कोतवाली कोंडागांव थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और स्कॉर्पियो चालक से किस स्तर पर चूक हुई, इसकी जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।



