छत्तीसगढ़

CG BJP: नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने नियुक्त किए प्रभारी, सह-प्रभारी, दिग्गजों को सौंपी गई कमान

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को तेज करते हुए विभिन्न नगरीय निकायों के लिए प्रभारी और सहप्रभारियों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. किरण सिंह देव की सहमति से प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मार्कण्डेय की ओर से यह सूची जारी की गई है। पार्टी ने कुल 15 नगरीय निकायों के लिए प्रभारी-सहप्रभारियों की जिम्मेदारी तय की है।

जारी सूची के अनुसार रायपुर जिले के नगर निगम बीरगांव के प्रभारी सौरभ सिंह बनाए गए हैं। उनके साथ भावना बोहरा और कमल गर्ग को सहप्रभारी बनाया गया है।

दुर्ग जिले में नगर निगम भिलाई की जिम्मेदारी भूपेंद्र सवन्नी को प्रभारी के रूप में दी गई है। लक्ष्मी वर्मा और चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी सहप्रभारी होंगे। नगर निगम रिसाली के प्रभारी अनुराग सिंह देव बनाए गए हैं, जबकि श्वेता शर्मा और आशु चंद्रवंशी सहप्रभारी होंगे।

नगर निगम भिलाई-चरौदा के प्रभारी नीलू शर्मा बनाए गए हैं। यहां मीनल चौबे और सूर्यकांत राठौर सहप्रभारी होंगे। वहीं नगरपालिका जामुल के प्रभारी राजीव अग्रवाल तथा सहप्रभारी अलका बाघमारे और अशोक साहू होंगे।

बेमेतरा जिले के नगर पंचायत मारो के प्रभारी राजा पाण्डेय बनाए गए हैं। डॉ. सनम जांगड़े और देवकुमारी चंद्रवंशी सहप्रभारी होंगी।

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की नगरपालिका खैरागढ़ के प्रभारी लाभचंद बाफना बनाए गए हैं। ओमप्रकाश जोशी और किरण साहू को सहप्रभारी बनाया गया है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की नगरपालिका सारंगढ़ में रजनीश सिंह को प्रभारी तथा उमेश अग्रवाल और पूनम सोलंकी को सहप्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। सूरजपुर जिले के नगर पंचायत प्रेमनगर के प्रभारी ललनप्रताप सिंह होंगे। शकुंतला सिंह पोर्ते और अंबिकेश केशरी सहप्रभारी बनाए गए हैं।

कोरिया जिले की नगरपालिका बैकुंठपुर में बाबूलाल अग्रवाल को प्रभारी बनाया गया है। मंजुषा भगत और डमरू बेहरा सहप्रभारी होंगे। इसी जिले की नगरपालिका शिवपुरचरचा के प्रभारी अनिल केशरवानी होंगे। फुलेश्वरी सिंह और रितेश गुप्ता को सहप्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा उत्तर बस्तर कांकेर जिले के नगर पंचायत नरहरपुर में नीलकंठ टेकाम को प्रभारी तथा किरण उसेंडी और प्रवीण गांधी को सहप्रभारी बनाया गया है।

सुकमा जिले के नगर पंचायत कोंटा के प्रभारी रामाश्रय सिंह होंगे। संग्राम सिंह राणा और जमुना मांझी सहप्रभारी होंगी।बीजापुर जिले के नगर पंचायत भैरमगढ़ में चेतराम अटामी को प्रभारी तथा पायल गुप्ता और दीपक वाजपेयी को सहप्रभारी बनाया गया है। वहीं नगर पंचायत भोपालपटनम के प्रभारी जी. वेंकटेश्वर राव होंगे। जानकी कोसा और श्रीनिवास मुदलियार सहप्रभारी बनाए गए हैं।

भाजपा की ओर से जारी यह सूची नगरीय निकाय चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पार्टी ने अलग-अलग जिलों और नगरीय निकायों में वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी देकर चुनावी रणनीति को जमीनी स्तर तक मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search