छत्तीसगढ़अपराध

बिलासपुर में सोशल मीडिया कमेंट को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, TI समेत कई पुलिसकर्मी घायल

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में सोशल मीडिया पर किए गए एक विवादित कमेंट को लेकर दो शुक्रवार को दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद देर रात हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट और गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों की ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले। स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस पर भी पथराव किया गया। घटना में तारबाहर थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मियों और युवकों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खपरगंज का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, एक पक्ष के युवक द्वारा दूसरे पक्ष के युवक के साथ मारपीट किए जाने के बाद विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पथराव शुरू हो गया।

पुलिस पर भी हुआ पथराव

हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इसी दौरान भीड़ की ओर से पुलिस पर भी पथराव किया गया। पथराव में तारबाहर TI रविशंकर तिवारी के सिर में चोट आई। इसके अलावा कुछ अन्य पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की सूचना है।

वहीं, घटना के दौरान तीन युवकों के चाकूबाजी में घायल होने की जानकारी सामने आई है। पथराव और मारपीट में कई अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं।

आंसू गैस के गोले छोड़े, बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए कई बार बल प्रयोग किया। पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए और उपद्रव कर रहे युवकों को मौके से खदेड़ा गया।घटना के बाद कोतवाली थाने में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सड़क पर युवकों की भीड़ ने नारेबाजी भी की। देर रात तक इलाके में तनाव की स्थिति बनी रही।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल और SSP रजनेश सिंह समेत पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

मौके पर विधायक सुशांत शुक्ला समेत स्थानीय नागरिक भी पहुंचे। पुलिस और प्रशासन के साथ बैठक कर युवकों को समझाइश दी गई, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search