छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के इन 3 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को जल्द मिल सकता है IAS अवार्ड, आज दिल्ली में DPC की बैठक

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों को जल्द ही भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नति मिल सकती है। IAS अवार्ड के लिए अधिकारियों के नामों पर विचार करने विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक आज दिल्ली में होने जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकास शील और सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के प्रभारी सचिव मुकेश बंसल शामिल होंगे। बैठक UPSC के चेयरमैन डॉ. अजय कुमार की अध्यक्षता में होगी।

2014 बैच के अधिकारियों के नाम पर होगा विचार

जानकारी के अनुसार, 2013 बैच के 29 अधिकारियों में से पिछले साल केवल तीन अधिकारियों को IAS अवार्ड मिला था। इनमें सुमित अग्रवाल, संदीप अग्रवाल और आशीष टिकरिया शामिल थे।

अब इसी बैच के बाद 2014 बैच में मौजूद अधिकारियों के नाम IAS अवार्ड के लिए सामने आ सकते हैं। इनमें अभिषेक अग्रवाल, सचिन भूतड़ा और राजीव पांडे के नाम प्रमुखता से बताए जा रहे हैं।

5 पद खाली, तीन अधिकारियों को मिल सकता है अवार्ड

इस साल राज्य प्रशासनिक सेवा से IAS में पदोन्नति के लिए 5 पद रिक्त बताए जा रहे हैं। हालांकि, दो अधिकारियों से जुड़े कुछ अन्य मामलों के चलते उन्हें इस बार IAS अवार्ड नहीं मिलने की संभावना जताई जा रही है।

ऐसे में उपलब्ध पदों में से तीन अधिकारियों को IAS अवार्ड मिलने की संभावना बन रही है। हालांकि, अंतिम फैसला विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक और संबंधित प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search