छत्तीसगढ़

फर्जी NOC से खैर लकड़ी का अवैध परिवहन, आरोपी के घर से 81 लाख कैश बरामद

महासमुंद। खैर (कत्था) लकड़ी के अवैध परिवहन और फर्जी NOC के मामले में महासमुंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी मनीष अग्रवाल के मुड़पार सरसीवां, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ स्थित मकान में दबिश देकर तलाशी ली। इस दौरान घर से 81 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी मनीष अग्रवाल पहले से ही जेल में बंद है। उसके मकान की तलाशी 7 सितंबर को न्यायालय से प्राप्त सर्च वारंट के आधार पर ली गई। बरामद रकम में 500-500 रुपये के नोटों की 162 गड्डियां शामिल हैं।

23,350 किलो खैर लकड़ी के अवैध परिवहन का मामला

पूरा मामला फर्जी NOC तैयार कर 23,350 किलो खैर लकड़ी के अवैध परिवहन से जुड़ा है। मामले में महासमुंद जिले के पिथौरा थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और भारतीय वन अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।जांच के दौरान पुलिस को आरोपी से जुड़े ठिकाने पर बड़ी मात्रा में नकदी होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद न्यायालय से सर्च वारंट प्राप्त कर मकान की तलाशी ली गई।

पुलिस ने बताया कि तलाशी की कार्रवाई मकान के केयरटेकर और गवाहों की मौजूदगी में नियमानुसार की गई। इस दौरान 81 लाख रुपये नकद बरामद हुए, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।पुलिस अब इस रकम को अपराध से अर्जित संपत्ति मानते हुए BNSS की धारा 107 के तहत न्यायालय में कुर्की के लिए आवेदन पेश करने की प्रक्रिया में है।

पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध वनोपज के परिवहन और फर्जी दस्तावेजों के जरिए चलाए जा रहे कारोबार पर शिकंजा कसने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search