छत्तीसगढ़

12 अगस्त को छत्तीसगढ़ में निकलेगी ट्रैक्टर, बैलगाड़ी और गेड़ी तिरंगा यात्रा, BJP किसान मोर्चा ने शुरू की तैयारियां

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रभक्ति का संदेश देने के लिए 12 अगस्त को प्रदेशभर में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा, बैलगाड़ी तिरंगा यात्रा और पारंपरिक गेड़ी तिरंगा यात्रा निकालेगा। यात्रा के माध्यम से किसानों, ग्रामीणों और युवाओं को बड़ी संख्या में जोड़ने की तैयारी की जा रही है।

इस संबंध में शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में किसान मोर्चा की प्रदेशस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रणनीति के साथ 30 और 31 अगस्त को होने वाली किसान मोर्चा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक की तैयारियों पर भी चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए नियमित प्रवास बेहद जरूरी है। उन्होंने जिला और संभाग प्रभारियों से मंडलों एवं शक्ति केंद्रों तक लगातार पहुंच बनाने और हर महीने 5 से 6 प्रवास करने का आह्वान किया, ताकि संगठन जमीनी स्तर पर और मजबूत हो सके।

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने बताया कि 12 अगस्त की तिरंगा यात्रा के बाद 30-31 अगस्त को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित होगी, जिसमें प्रदेशभर से करीब 350 पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और किसान मोर्चा की गतिविधियों पर मंथन किया जाएगा।

प्रदेश नेतृत्व ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से तिरंगा यात्रा तथा कार्यसमिति बैठक को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search