
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के संभावित मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चल रही राजनीतिक चर्चा के बीच भाजपा ने सोशल मीडिया पर एक कार्टून पोस्टर जारी कर कांग्रेस पर तंज कसा है। हालिया बयानों में चरणदास महंत, भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू के नाम मुख्यमंत्री पद के योग्य नेताओं के तौर पर चर्चा में आए हैं।
भाजपा द्वारा जारी कार्टून पोस्टर में चरणदास महंत, भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू को ‘सत्ता के लड्डू’ की ओर लपकते हुए दिखाया गया है।
पोस्टर के साथ भाजपा ने लिखा – “मोतीचूर का सपना चकनाचूर होना तय है।”
यह पोस्टर कांग्रेस में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चल रही चर्चाओं पर भाजपा की सोशल मीडिया प्रतिक्रिया के रूप में सामने आया है। इससे पहले भी छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस के बीच सोशल मीडिया पोस्टर वार देखने को मिला है।




