छत्तीसगढ़
IAS आशीष टिकरिहा को बड़ी जिम्मेदारी, जनसंपर्क संचालक का मिला अतिरिक्त प्रभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने आशीष कुमार टिकरिहा, भा.प्र.से. (2021) को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।जारी आदेश के अनुसार श्री टिकरिहा वर्तमान में प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के पद पर कार्यरत हैं। शासन ने उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ संचालक, जनसंपर्क का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
यह आदेश 28 सितंबर 2026 को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किया गया है।





