छत्तीसगढ़

भिलाई की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, धधकती लपटों से मचा हड़कंप

भिलाई। भिलाई के हथखोज औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्याम केमिकल फैक्ट्री में गुरुवार को भीषण आग लग गई। फैक्ट्री परिसर से आग की ऊंची लपटें और घना धुआं उठता देख इलाके में हड़कंप मच गया।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं। घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

फैक्ट्री में आग लगने की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

वहीं, आग की वजह से फैक्ट्री में कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी भी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और घटना की जांच की जा रही है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान का स्पष्ट आकलन हो सकेगा।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search