छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बसों का किराया बढ़ा! साधारण से एसी स्लीपर बसों तक नई दरें जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में यात्री बसों के किराये की नई दरें निर्धारित की गई हैं। परिवहन विभाग ने 8 अक्टूबर 2026 को अधिसूचना जारी कर साधारण, डीलक्स, स्लीपर और वातानुकूलित बसों के लिए किराया तय किया है। नई दरें राजपत्र में प्रकाशन की तारीख से प्रभावी होंगी।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

नई दरों के अनुसार, साधारण बस में पहले 5 किलोमीटर के लिए 10 रुपये और इसके बाद 1.75 रुपये प्रति यात्री प्रति किलोमीटर किराया निर्धारित किया गया है। डीलक्स बस में शुरुआती 5 किलोमीटर के लिए 12 रुपये और इसके बाद 2.20 रुपये प्रति किलोमीटर किराया लगेगा।

एसी डीलक्स स्लीपर और सेमी-स्लीपर बसों में पहले 5 किलोमीटर के लिए 12 रुपये तथा इसके बाद 3.20 रुपये प्रति किलोमीटर की दर निर्धारित की गई है। वहीं, वोल्वो, स्कैनिया और मर्सिडीज जैसी सुपर लग्जरी एसी बसों में शुरुआती 5 किलोमीटर के लिए 12 रुपये और उसके बाद 3.30 रुपये प्रति किलोमीटर किराया तय किया गया है।

परिवहन विभाग ने रात्रिकालीन साधारण बस सेवा के लिए सामान्य किराये से 10 प्रतिशत अधिक दर निर्धारित की है। अधिसूचना में पात्र दिव्यांग यात्रियों, 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित कुछ श्रेणियों के यात्रियों को किराये में छूट का प्रावधान भी किया गया है।

यह नई किराया व्यवस्था शहर की बस सेवाओं को छोड़कर अन्य यात्री बस सेवाओं पर लागू होगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search