छत्तीसगढ़

कांकेर के भूपेंद्र नाग को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त

अनमोल झा को BJYM राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया।

रायपुर/कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के निवासी भूपेंद्र नाग को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा की गई है। इस नियुक्ति के साथ छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय संगठन में प्रतिनिधित्व मिला है।भाजयुमो की नई राष्ट्रीय टीम में भूपेंद्र नाग के अलावा विभिन्न राज्यों के छह अन्य नेताओं को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होने की जानकारी सामने आई है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

छात्र राजनीति से राष्ट्रीय संगठन तक का सफर

भूपेंद्र कुमार नाग कांकेर जिले के निवासी हैं। उनके बायोडाटा के अनुसार, उन्होंने वर्ष 2007 से 2019-20 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में कार्य किया। इस दौरान उन्होंने छात्र संगठन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में भागीदारी निभाई और संगठनात्मक जिम्मेदारियां संभालीं।

वे भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ में पूर्व मीडिया पैनलिस्ट और पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा उन्हें दुर्ग संभाग का पूर्व संभाग प्रभारी तथा बस्तर संभाग में सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में भी जिम्मेदारी मिली थी।

बस्तर और कांकेर क्षेत्र में संगठनात्मक सक्रियता

भूपेंद्र नाग ने अपने राजनीतिक सफर में बस्तर संभाग और कांकेर क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों के साथ सामाजिक कार्यों में भी भागीदारी की है। वे युवा संवाद, जनजातीय समाज के बीच जागरूकता, महिला सुरक्षा से जुड़े कार्यक्रमों को लीड किया है

उन्होंने बेरोजगारी भत्ता आंदोलन के दौरान अगस्त 2022 में बस्तर जिला प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी निभाई थी। इस दौरान युवाओं को आंदोलन से जोड़ने और संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन में उनकी भूमिका रही। इसके अलावा, उन्होंने शिक्षा नीति, आंतरिक सुरक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आयोजित कार्यक्रमों में भी भाग लिया।

भूपेंद्र नाग की नियुक्ति से कांकेर जिले के एक नेता को भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय संगठन में जिम्मेदारी मिली है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में उनकी भूमिका युवा मोर्चा की संगठनात्मक गतिविधियों और युवाओं से जुड़े कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण होगी।भाजयुमो की नई टीम में विभिन्न राज्यों के नेताओं को शामिल किया गया है। यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ के संगठनात्मक नेतृत्व के लिए भी एक नई जिम्मेदारी के रूप में देखी जा रही है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search