छत्तीसगढ़राजनीति

स्मृति ईरानी की दो टूक: मंत्रियों को सांसद-विधायकों को फोन उठाने की हिदायत, दिवाली पर जनता के साथ भोज करने के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने सत्ता और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया है। रायपुर प्रवास के दूसरे दिन सोमवार को सांसदों, विधायकों और मंत्रियों के साथ हुई सांगठनिक बैठक में जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद की कमी और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को लेकर चर्चा हुई।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

मंत्रियों के रवैये पर उठे सवाल

बैठक के दौरान कुछ जनप्रतिनिधियों ने मंत्रियों द्वारा फोन नहीं उठाने और कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर अपेक्षित ध्यान नहीं देने की शिकायत की। इस पर स्मृति ईरानी ने जनप्रतिनिधियों को आपसी दूरियां खत्म करने और संगठन के साथ बेहतर तालमेल बनाकर काम करने की हिदायत दी।उन्होंने क्षेत्र में सक्रिय रहने और कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ नेताओं के साथ नियमित संवाद बनाए रखने पर जोर दिया।

मंत्रियों ने क्या कहा?


बैठक के बाद मंत्री रामविचार नेताम ने शिकायतों से जुड़े सवाल पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। वहीं, मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि जिम्मेदारी संभालने वाले व्यक्ति के खिलाफ कुछ शिकायतें आना स्वाभाविक है।

दिवाली पर सामूहिक भोज के निर्देश

बैठक में भाजपा के मंत्रियों और विधायकों को दिवाली के अवसर पर अपने-अपने क्षेत्रों में सामूहिक भोज आयोजित करने के निर्देश दिए गए। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता को भी आमंत्रित करने पर जोर दिया गया, ताकि सरकार, संगठन और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सके।

मिशन 2028 पर भाजपा का फोकस

स्मृति ईरानी के रायपुर दौरे के दौरान संगठन को मजबूत करने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने पर चर्चा हुई। भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव 2028 की तैयारियों के मद्देनजर संगठनात्मक सक्रियता और जनसंपर्क बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search