छत्तीसगढ़

अमित शाह के बस्तर दौरे की तैयारियां तेज, मंत्री केदार कश्यप और BJP प्रदेश अध्यक्ष ने लिया जायजा

जगदलपुर। बस्तर में आगामी 18-19 मई को प्रस्तावित केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah के दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। वन मंत्री केदार कश्यप ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने आज जगदलपुर स्थित बादल संस्था, आसना पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और अधिकारियों व पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर आईजी पी सुंदर राज समेत क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का यह दौरा बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहला दौरा है। दौरे के दौरान 19 मई को जगदलपुर में चार राज्यों छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों की उच्च स्तरीय बैठक आयोजित होगी।

बैठक में नक्सलवाद उन्मूलन, “बस्तर 2.0” ब्लूप्रिंट और क्षेत्र के विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी।इसी दिन जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक भी प्रस्तावित है, जिसमें विभिन्न राज्यों के बीच समन्वय और विकास से जुड़े मुद्दों पर मंथन होगा। अमित शाह के दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर हैं।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search