छत्तीसगढ़

झीरम घाटी नक्सली हमला: 10 दोषियों को आज सुनाई जाएगी सजा, 13 साल बाद आएगा अंतिम फैसला

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सली हमले के मामले में आज, 16 सितंबर को एनआईए की विशेष अदालत दोषी ठहराए गए 10 आरोपियों की सजा का ऐलान करेगी। इससे पहले 5 सितंबर को जगदलपुर स्थित एनआईए की विशेष अदालत ने मामले में सभी 10 आरोपियों को दोषी करार दिया था।

अदालत ने आरोपियों को विभिन्न धाराओं के तहत दोषी पाया है। इनमें 29 लोगों की हत्या और 15 लोगों की हत्या के प्रयास से संबंधित आरोप भी शामिल हैं।

यह मामला 25 मई 2013 को बस्तर की झीरम घाटी में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के काफिले पर हुए माओवादी हमले से जुड़ा है। इस हमले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित 29 लोगों की मौत हुई थी। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में 101 गवाहों के बयान दर्ज किए गए।

13 साल से अधिक समय बाद अब सभी की नजरें 16 सितंबर को होने वाली सजा की सुनवाई पर हैं।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search