छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में ED की सुबह-सुबह दबिश, रायपुर और दुर्ग में कार्रवाई से मचा हड़कंप

रायपुर के पंडरी इलाके के रवि नगर स्थित सुशील विला में पहुंची ED की टीम, घर के अंदर जांच-पड़ताल जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और दुर्ग में मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई की खबर सामने आई है। रायपुर के पंडरी इलाके के रवि नगर स्थित सुशील विला में ED की टीम पहुंची है। यहां अधिकारी घर के अंदर जांच-पड़ताल कर रहे हैं।
फिलहाल, ED की यह कार्रवाई किस मामले में की जा रही है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जांच के दायरे में कौन व्यक्ति है और कार्रवाई के पीछे क्या वजह है, इसे लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
रायपुर के अलावा दुर्ग में भी ED की कार्रवाई की खबर है। हालांकि, वहां की कार्रवाई से जुड़ी विस्तृत जानकारी अभी सामने आना बाकी है।
आधिकारिक जानकारी का इंतजार
फिलहाल, ED की ओर से कार्रवाई को लेकर विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ ही कार्रवाई की वजह और अन्य विवरण स्पष्ट होने की उम्मीद है।




