छत्तीसगढ़ में अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई की समीक्षा, डिप्टी CM विजय शर्मा ने सभी जिलों को दिए निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अनाधिकृत और अवैध प्रवासियों के मामले में राज्य सरकार ने कार्रवाई तेज करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज मंत्रालय के सभाकक्ष में इस संबंध में बैठक लेकर प्रदेश के सभी जिलों में अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की। बैठक में अवैध घुसपैठ से जुड़े मामलों में अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली गई और आगे की कार्यवाही के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान जिलों में की गई कार्रवाई की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आगे की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। सरकार की ओर से इस विषय पर जिलावार कार्रवाई और प्रशासनिक स्तर पर उठाए जा रहे कदमों पर ध्यान दिया जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सभी जिलों में अनाधिकृत और अवैध प्रवासियों से जुड़े मामलों में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश दिए। बैठक में आगे की कार्रवाई को लेकर प्रशासनिक समन्वय और समीक्षा पर जोर दिया गया।




