छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में इन नामों को मिला सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एवं राज्योत्सव 2026 के अवसर पर राज्य अलंकरण पुरस्कारों की सूची जारी की गई है। इसमें सामाजिक सेवा, साहित्य, संस्कृति, खेल, कृषि, पर्यटन और पत्रकारिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं के नाम शामिल हैं।

पत्रकारिता के क्षेत्र में इन नामों को पुरस्कार:जारी सूची के अनुसार, पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी पुरस्कार घोषित किए गए हैं।
- प्रिंट मीडिया (हिंदी): प्रमोद कुमार साहू — चंद्रूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार।
- प्रिंट मीडिया (अंग्रेजी): शिशिर रॉय चौधरी — मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार।
- इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (हिंदी): वरुण सखाजी एवं सुश्री रसिका पांडेय — चंद्रूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार।
- राष्ट्रीय रचनात्मकता पुरस्कार: अनंत विजय — पंडित माधव राव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता पुरस्कार।

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कार, देखें सूची





