छत्तीसगढ़राजनीति

BJP कार्यालय में चुनावी रणनीति पर मंथन; छत्तीसगढ़ के 13 नगरीय निकायों में दिसंबर के अंतिम सप्ताह में होंगे चुनाव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। प्रदेश के 13 नगरीय निकायों में दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चुनाव कराए जाने की तैयारी है। इसे लेकर भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक शुरू हुई है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

बैठक में भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह चुनावी रणनीति को लेकर पदाधिकारियों के साथ चर्चा कर रहे हैं। इसमें चुनाव वाले नगरीय निकायों के प्रभारी और सहप्रभारी के साथ संबंधित जिलों के जिलाध्यक्ष भी मौजूद हैं।

मंत्री, सांसद और विधायक भी बैठक में शामिल

भाजपा की इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश सरकार के मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, दयालदास बघेल, राजेश अग्रवाल और टंकराम वर्मा शामिल हुए हैं। इसके अलावा चुनाव वाले नगरीय निकायों से जुड़े सांसद और विधायक भी बैठक में मौजूद हैं।

चुनावी तैयारियों को लेकर बनेगी रणनीति

13 नगरीय निकायों में प्रस्तावित चुनाव को देखते हुए भाजपा संगठन बूथ स्तर तक अपनी तैयारियों को मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रहा है। बैठक में चुनावी निकायों की स्थिति, संगठन की तैयारियों और आगामी चुनावी गतिविधियों को लेकर चर्चा होगी।

दिसंबर के अंतिम सप्ताह में संभावित चुनाव को देखते हुए भाजपा की यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। अब देखना होगा कि पार्टी आगामी चुनाव में किन मुद्दों और रणनीतियों के साथ मैदान में उतरती है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search