छत्तीसगढ़
रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, एयरपोर्ट पर CM साय ने किया स्वागत

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच गए हैं। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी रही।
अमित शाह छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के समापन समारोह में शामिल होंगे। उनके दौरे को लेकर राजधानी में तैयारियां की गई हैं। राज्योत्सव के समापन समारोह में उनकी मौजूदगी खास रहेगी।
इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक निजी अस्पताल, नवा रायपुर में पीपल पार्क का भी उद्घाटन भी करेंगे।




