छत्तीसगढ़

नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने की तैयारी, 17 निकायों और 400 वार्डों पर जीत का लक्ष्य

संतोष पाण्डेय बोले – अंत्योदय का भाव जन-जन तक पहुंचाना भाजपा की प्राथमिकता, बूथ और शक्ति केंद्रों को मजबूत करने में जुटा संगठन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने विश्वास जताया है कि आगामी नगरीय निकाय चुनावों में भी जनता के आशीर्वाद से प्रदेश के शहरों में भाजपा की नगर सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि पंचायत से लेकर पार्षद और संसद तक अंत्योदय का भाव जन-जन तक पहुंचाना भाजपा की कार्यशैली और रीति-नीति रही है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए संतोष पाण्डेय ने कहा कि वार्ड पार्षद शहरी विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। जिस प्रकार पंचायतें ग्रामीण विकास का माध्यम हैं, उसी तरह नगर निगम और नगर पालिकाएं शहरों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के साथ शहरों में नगर सरकार की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण है।

17 निकायों और 400 वार्डों में चुनाव की तैयारी

संतोष पाण्डेय ने बताया कि प्रदेश में नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत सहित कुल 17 निकायों में चुनाव होने हैं। इनमें 17 अध्यक्ष पदों और लगभग 400 पार्षद पदों के लिए निर्वाचन होगा। इन चुनावों में पार्टी की रणनीति और आगामी कार्ययोजना को लेकर बैठक में विस्तार से चर्चा की गई।

बूथ और शक्ति केंद्रों को मजबूत कर रही भाजपा

उन्होंने कहा कि चुनावी मैदान में उतरने से पहले भाजपा अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी है। बूथ समितियों की समीक्षा की जा रही है। जहां नई नियुक्तियों और संगठन को सक्रिय करने की जरूरत है, वहां समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर और क्षेत्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ और सभी ने नगरीय निकाय चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

त्योहारों के साथ जारी रहेगी संगठन की तैयारी

संतोष पाण्डेय ने बताया कि आगामी दिनों में दीपावली मिलन और छठ पूजा जैसे प्रमुख पर्वों के कार्यक्रमों के साथ संगठन को मजबूत करने का अभियान भी लगातार जारी रहेगा। भाजपा का लक्ष्य चुनाव से पहले बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाना है।उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के सहयोग और आशीर्वाद से आगामी नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search