छत्तीसगढ़

अमित शाह का बड़ा ऐलान: पर्यटन में देश के टॉप-3 राज्यों में होगा छत्तीसगढ़, कांग्रेस पर भी साधा निशाना, SIR पर संसद में चर्चा के लिए तैयार

राज्योत्सव में महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी की

36 विभूतियों को राज्य अलंकरण पुरस्कार से किया गया सम्मानित

बोले अमित शाह – अटल जी ने बनाया छत्तीसगढ़, मोदी जी इसे संवार रहे हैं; नक्सलवाद के खात्मे के बाद अब पर्यटन और विकास की नई उड़ान भरेगा प्रदेश

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के भव्य समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश के विकास, नक्सलवाद, पर्यटन और राजनीतिक मुद्दों को लेकर कई बड़े बयान दिए। उन्होंने महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त की राशि जारी की। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश को संवारने का काम कर रहे हैं। आज छत्तीसगढ़ नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

अमित शाह ने कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए गौरव, सिद्धि और संकल्प का दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को पूरा करना है।

अटल जी ने बनाया छत्तीसगढ़, मोदी जी संवार रहे हैं

अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ की जनता की तरफ से अटल जी को धन्यवाद और श्रद्धांजलि देता हूं। वर्ष 2000 में अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया था।

उन्होंने कहा कि हमें पता था कि राज्य गठन के बाद कांग्रेस की सरकार आएगी, लेकिन हमने इसकी चिंता नहीं की। यदि राजनीतिक लाभ-हानि देखते तो छत्तीसगढ़ के साथ अन्याय होता। अटल जी ने छत्तीसगढ़ बनाया और मोदी जी इसे संवारने का काम कर रहे हैं।

नक्सलवाद खत्म होने के बाद पर्यटन में टॉप-3 में लाने का लक्ष्य

अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के भविष्य को लेकर बड़ा लक्ष्य सामने रखा। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने के बाद आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ को पर्यटन के क्षेत्र में देश के पहले तीन राज्यों में लाना है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती बेहद खूबसूरत है। यहां प्राकृतिक संपदा की अपार संभावनाएं हैं। धरती अमीर है तो यहां के लोग भी अमीर होंगे।

नक्सलवाद पर कांग्रेस को घेरा, जवानों को दिया धन्यवाद

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ आज नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की मंशा नक्सलवाद खत्म करने की नहीं थी। कांग्रेस ने बस्तर को विकास की राह से दूर रखा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के 15 साल के कार्यकाल का भी उल्लेख किया।

राहुल गांधी की मॉक पार्लियामेंट पर भी साधा निशाना

अमित शाह ने राहुल गांधी की मॉक पार्लियामेंट को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि नकली संसद बनाकर संसद का मजाक उड़ाया गया और वहां झूठ बोला गया।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। SIR के मुद्दे पर भी विशेष सत्र बुलाकर चर्चा की जायगी। अमित शाह ने कहा कि संविधान हाथ में लेकर घूमने से कुछ नहीं होता, संवैधानिक आचरण भी होना चाहिए

छत्तीसगढ़ में 70 प्रतिशत मोदी की गारंटी पूरी

अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी के लगभग 70 प्रतिशत वादे पूरे किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश को विकसित छत्तीसगढ़ बनाने का संकल्प पूरा किया जाएगा।

36 विभूतियों को राज्य अलंकरण से किया गया सम्मानित

राज्योत्सव के समापन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 36 विभूतियों को राज्य अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साहित्य, कला, संस्कृति, पत्रकारिता, खेल और सामाजिक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मान प्रदान किया गया।

समारोह में महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी होने के साथ ही राज्य स्थापना दिवस के आयोजनों का भव्य समापन हुआ।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search