छत्तीसगढ़

राहुल गांधी को विजय शर्मा की खुली चुनौती, बोले- नक्सलवाद पर किसी भी मंच पर बहस के लिए तैयार

उप मुख्यमंत्री ने पूछा- झीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं की हत्या करने वाले नक्सलियों को हीरो बताने वालों पर राहुल गांधी क्या जवाब देंगे?

रायपुर। देश की राजनीति में नेताओं के बीच एक-दूसरे को सार्वजनिक बहस की चुनौती देने का सिलसिला तेज हो गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक बहस की चुनौती दिए जाने के बाद अब छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राहुल गांधी को ही चुनौती दे दी है। विजय शर्मा ने नक्सलवाद के मुद्दे पर राहुल गांधी को सार्वजनिक मंच पर बहस करने की चुनौती दी है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि वह किसी भी जगह, किसी भी प्लेटफॉर्म पर और किसी भी समय राहुल गांधी के साथ बहस करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने राहुल गांधी से सवाल करते हुए कहा कि आपकी पार्टी के कुछ नेता नक्सलियों को अपना हीरो बताते हैं, जबकि इन्हीं नक्सलियों ने झीरम घाटी में कांग्रेस पार्टी के नेताओं की हत्या की थी।

झीरम घाटी का मुद्दा उठाकर घेरा

विजय शर्मा ने राहुल गांधी से पूछा कि क्या वह इस मुद्दे पर सार्वजनिक बहस की चुनौती स्वीकार करने का साहस दिखाएंगे? उन्होंने नक्सलवाद के मुद्दे पर कांग्रेस की भूमिका और उसके नेताओं के बयानों को लेकर सवाल खड़े किए।

उप मुख्यमंत्री की इस चुनौती के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर नक्सलवाद और झीरम घाटी हमले का मुद्दा चर्चा में आ गया है। अब देखना होगा कि राहुल गांधी या कांग्रेस पार्टी की ओर से विजय शर्मा की इस चुनौती पर क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search