छत्तीसगढ़राजनीति

CM साय जशपुर रवाना, सौरभ चंद्राकर को छत्तीसगढ़ लाने पर बोले – पूछताछ में खुलेंगे कई राज, कई लोग फसेंगे

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को छत्तीसगढ़ लाया गया है। इस मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सौरभ चंद्राकर महादेव सट्टा ऐप मामले का मुख्य अभियुक्त था। उसे विदेश से भारत लाया गया है और अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) उससे पूछताछ करेगी।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूछताछ के दौरान मामले में कई और लोगों के नाम सामने आ सकते हैं। उन्होंने संभावना जताई कि इस पूरे प्रकरण में अभी और भी कई लोग फंस सकते हैं।सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के बाद महादेव सट्टा ऐप से जुड़े नेटवर्क और अन्य आरोपियों को लेकर नए खुलासे होने की संभावना है।

CM विष्णुदेव साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- लोकतंत्र को खतरा कांग्रेस और इंडी गठबंधन से

देश में लोकतंत्र को खतरे को लेकर कांग्रेस की सोशल मीडिया पोस्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को खतरा कांग्रेस और इंडी गठबंधन से है।मुख्यमंत्री साय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए लगातार लोकतंत्र की हत्या की है। देश में आपातकाल लगाया गया, नेताओं को जेल में डाला गया, मीडिया की स्वतंत्रता छीनी गई और चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त किया गया। उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस ने अपने शासनकाल में लोकतांत्रिक मूल्यों को नुकसान पहुंचाया, वही आज लोकतंत्र की बात करती है, यह हास्यास्पद लगता है।

सीएम साय ने ईवीएम और चुनाव आयोग को लेकर कांग्रेस की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव हारने पर कांग्रेस ईवीएम और चुनाव आयोग को दोषी ठहराती है, जबकि जीतने पर उसी ईवीएम और चुनाव आयोग पर भरोसा जताती है।मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की इसी दोहरी नीति को उजागर करने के लिए पैदल यात्रा की जा रही है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर में आयोजित होने वाली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल होंगे।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search