छत्तीसगढ़

रायपुर में दीपावली की रात हवा हुई जहरीली, AQI 1513 के पार; इस स्तर सांस लेना भी मुश्किल

रायपुर। दीपावली पर आतिशबाजी का असर राजधानी रायपुर की हवा पर साफ दिखाई दिया। पटाखों से निकले धुएं और प्रदूषण के चलते शहर की वायु गुणवत्ता बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गई। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के आंकड़ों के मुताबिक, 9 नवंबर की देर रात 1 बजकर 1 मिनट पर रायपुर का AQI 1,513 दर्ज किया गया।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

AQI मॉनिटरिंग के उपलब्ध आंकड़ों में यह स्तर दर्ज किया गया है। 8 नवंबर को शाम 4 बजकर 1 मिनट पर AQI का न्यूनतम स्तर 120 था, जबकि रात के दौरान प्रदूषण तेजी से बढ़ा और अधिकतम स्तर 1,513 तक पहुंच गया।

आतिशबाजी के बाद बिगड़ी हवा की गुणवत्ता

दीपावली की रात शहर में बड़े पैमाने पर आतिशबाजी हुई। पटाखों से निकलने वाले धुएं और सूक्ष्म कणों के कारण वातावरण में प्रदूषण बढ़ने की आशंका है। देर रात दर्ज किए गए आंकड़े राजधानी की वायु गुणवत्ता को लेकर गंभीर चिंता पैदा करते हैं।

सेहत के लिए गंभीर खतरा

वायु प्रदूषण का इतना अधिक स्तर सांस संबंधी परेशानी, आंखों में जलन और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ा सकता है। बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

दीपावली की खुशियों के बीच रायपुर की जहरीली होती हवा ने एक बार फिर पटाखों से होने वाले प्रदूषण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search