छत्तीसगढ़

अभनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: नदी में गिरी कार, माता-पिता समेत परिवार के चार लोगों की मौत

रायपुर। दीपावली का त्योहार मनाने अपने गृहग्राम जा रहा एक परिवार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। अभनपुर के टीला एनीकट के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी और उनके दो बच्चों समेत परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के लक्ष्मीनगर निवासी शीतल साहू (44 वर्ष) अपनी पत्नी भारती साहू, बेटे और बेटी के साथ दीपावली मनाने गरियाबंद जिले के पसौद गांव जा रहे थे। इसी दौरान रविवार देर रात करीब 1 बजे उनकी कार अभनपुर के टीला एनीकट के पास पहुंची। बताया जा रहा है कि अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सीधे नदी में जा गिरी।

माता-पिता और दोनों बच्चों की मौतहादसे में शीतल साहू, उनकी पत्नी भारती साहू और दोनों बच्चों की जान चली गई। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। नदी से चारों के शव बाहर निकाले गए। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसे की वजह तलाश रही पुलिस

गोबरा नवापारा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी। हालांकि वाहन चालक का नियंत्रण किन परिस्थितियों में बिगड़ा, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगा रही है।

दीपावली की खुशियां मनाने घर लौट रहे परिवार के चार सदस्यों की मौत से इलाके में शोक का माहौल है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search