PM मोदी का बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाना गर्व की बात : विजय शर्मा

कवर्धा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ के बस्तर दौरे और सुरक्षाबलों के जवानों के साथ दीपावली मनाने के फैसले को लेकर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण अवसर बताया।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नक्सलवाद से मुक्त हो रहे बस्तर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जवानों के बीच पहुंचकर दीपावली मनाना गर्व की बात है। प्रधानमंत्री का बस्तर दौरा अचानक तय हुआ, लेकिन यह प्रदेश के लिए बेहद महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण अवसर है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जवानों के साथ दीपावली मनाने पहुंचना सुरक्षाबलों के त्याग, समर्पण और साहस के प्रति सम्मान का प्रतीक है। बस्तर में जवानों के बीच दीपावली मनाने का प्रधानमंत्री का निर्णय पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं और सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।




