छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में नशे के नेटवर्क पर प्रहार की तैयारी, पुलिस मुख्यालय में बनेगी ANTF की अलग विंग

नक्सलवाद की तर्ज पर नशे के कारोबार के खिलाफ बनेगा एक्शन प्लान, DG-ADG स्तर के अधिकारी की निगरानी में होगा ऑपरेशन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस अब बड़े एक्शन प्लान की तैयारी में है। नक्सलवाद के खिलाफ अभियान की तर्ज पर नशे के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस मुख्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की अलग विंग बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस विंग के गठन के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है, जिस पर मंजूरी का इंतजार है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

DG-ADG स्तर के अधिकारी की निगरानी में होगा ऑपरेशन

प्रस्तावित ANTF विंग की निगरानी DG या ADG स्तर के अधिकारी के हाथों में रहने की योजना है। इसके लिए IG से लेकर आरक्षक स्तर तक के पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। अलग विंग बनने के बाद नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई को अधिक संगठित और प्रभावी बनाने पर जोर रहेगा।

केंद्रीय एजेंसियों के साथ होगा समन्वय

प्रस्ताव को शासन की मंजूरी मिलने के बाद ANTF का सेटअप तैयार किया जाएगा। इसके बाद जरूरत के अनुसार अलग भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है। फिलहाल प्रस्ताव को मंजूरी मिलने का इंतजार है। विंग के गठन और भर्ती से जुड़ी आगे की प्रक्रिया शासन के निर्णय के बाद स्पष्ट होगी।

छत्तीसगढ़ में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ANTF का गठन अहम कदम माना जा रहा है। हालांकि, विंग के गठन, तैनाती और भर्ती की औपचारिक घोषणा अभी बाकी है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search