छत्तीसगढ़

महादेव सट्टा ऐप केस: 6 राज्यों में CBI की बड़ी कार्रवाई, 33 ठिकानों पर छापेमारी

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने देश के 6 राज्यों में एक साथ 33 ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई ओमान से प्रत्यर्पण के बाद आरोपी सौरभ चंद्राकर से हुई पूछताछ में सामने आए खुलासों के आधार पर की गई है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

छापेमारी के दौरान CBI ने कई स्थानों पर संचालित लाइव बेटिंग और जुए के पैनलों का पता लगाया। जांच एजेंसी ने इन पैनलों को ध्वस्त करते हुए मोबाइल फोन, डिजिटल डिवाइस और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं।

म्यूल अकाउंट और हवाला नेटवर्क की जांच

कार्रवाई के दौरान जांच एजेंसी को म्यूल बैंक खातों और हवाला नेटवर्क के जरिए पैसों के लेन-देन से जुड़े सबूत भी मिले हैं। CBI अब इस पूरे नेटवर्क की आर्थिक गतिविधियों और विदेशों में बैठे आरोपियों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।

जांच के दायरे में उन लोगों के साथ-साथ कुछ सरकारी कर्मचारी भी हैं, जिनकी कथित भूमिका इस सट्टा नेटवर्क को संचालित करने या संरक्षण देने में रही हो सकती है।

फरार आरोपियों को भारत लाने की तैयारी

CBI अब मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों को भारत लाने के लिए प्रत्यर्पण की प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है। एजेंसी की जांच का फोकस देश और विदेश में फैले बेटिंग पैनल, आर्थिक लेन-देन और पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान करना है।

इस कार्रवाई को महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले की जांच में एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search