छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 100 से अधिक नेताओं की सुरक्षा में कटौती, बस्तर के 47 VIP नेताओं की सुरक्षा खत्म

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सशस्त्र नक्सलवाद के कमजोर पड़ने और उसके खात्मे के बाद वीआईपी नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। प्रदेश में 100 से अधिक नेताओं की सुरक्षा में कटौती की गई है। इनमें बस्तर संभाग के 47 वीआईपी नेताओं की सुरक्षा पूरी तरह समाप्त कर दी गई है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

वहीं, 50 से अधिक नेताओं की सुरक्षा श्रेणी में कमी की गई है। सुरक्षा में कटौती के दायरे में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय, प्रदेश के मंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व मंत्री और विधायक भी शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि गृह विभाग की प्रोटेक्शन रिव्यू कमेटी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया है। इस संबंध में गृह विभाग की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search