
सांसदों को बाहर जाने से बचने और अलर्ट रहने के निर्देश, परिसीमन व महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासी हलचल की चर्चा
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सांसदों को दिल्ली हाईकमान की ओर से अलर्ट किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, सभी सांसदों को फिलहाल बाहर जाने से बचने और जरूरत पड़ने पर कुछ ही घंटों में दिल्ली पहुंचने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।
बताया जा रहा है कि दिल्ली आला कमान की ओर से छत्तीसगढ़ के सांसदों को फोन कर यह संदेश दिया गया है। सांसदों को किसी भी समय दिल्ली पहुंचने का निर्देश मिल सकता है।
इस अलर्ट के पीछे संसद में परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को लेकर संभावित घटनाक्रम की चर्चा की जा रही है। हालांकि, सांसदों को दिल्ली बुलाने की वजह को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।
राजनीतिक हलकों में इस घटनाक्रम को लेकर हलचल तेज है। आगे की स्थिति पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।




