छत्तीसगढ़

महादेव सट्टा केस: सौरभ की दुबई शादी से जुड़ी इवेंट कंपनियों की जांच, दिल्ली से छत्तीसगढ़ तक छापेमारी

रायपुर/दिल्ली। महादेव सट्टा मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली में कई ठिकानों पर छापेमारी की गई है। वहीं छत्तीसगढ़ में भी ED की टीमों ने रायपुर, भिलाई और धमतरी में कई स्थानों पर दबिश दी है। कार्रवाई के दौरान दस्तावेज, बैंक खातों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में कैटरर राहुल मक्कर और कारोबारी शेली ग्रोवर जांच के दायरे में हैं। शेली ग्रोवर के बेटे माधव ग्रोवर से जुड़े ठिकानों पर भी तलाशी ली गई है। ED पिता-पुत्र से जुड़ी नौ कंपनियों की जांच कर रही है।

जांच एजेंसी को आशंका है कि महादेव सट्टा से अर्जित रकम दुबई के रियल एस्टेट कारोबार में निवेश की गई हो सकती है। इसके अलावा भारत में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में भी निवेश की संभावना की जांच की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, सौरभ चंद्राकर की दुबई में हुई शादी में राहुल मक्कर ने कैटरिंग का काम किया था। ED ने दिल्ली के जोरबाग स्थित दो मकानों और खान मार्केट के एक कार्यालय में छापेमारी की है। रिवेरा हाउस और कई वेडिंग वेन्यू पर भी तलाशी ली गई है।

इसके साथ ही विकास छपरिया और राहुल मक्कर के कारोबारी संबंधों की भी पड़ताल की जा रही है। ED सट्टे की रकम के लेनदेन, उससे जुड़ी कंपनियों और संपत्तियों का पता लगाने में जुटी है।

छत्तीसगढ़ में भी कई ठिकानों पर दबिश

महादेव सट्टा मामले से जुड़ी कार्रवाई के बीच छत्तीसगढ़ में भी ED की टीमें सक्रिय हैं। रायपुर, भिलाई और धमतरी में कई ठिकानों पर केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ सुबह-सुबह छापेमारी की गई।

तलाशी के दौरान दस्तावेज, बैंक खाते और डिजिटल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। संबंधित ठिकानों पर मौजूद लोगों से पूछताछ भी जारी है। यह कार्यवाही सौरभ चंद्राकर के हॉटल और रियल स्टेट में निवेश को लेकर की गई है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search