छत्तीसगढ़देश

SECL की नई पहल: कोयला डिस्पैच व्यवस्था होगी अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी

सतर्कता विभाग ने प्रमुख खदानों में स्थापित किए अत्याधुनिक ट्रक डिस्पैच मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम

बिलासपुर। साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने कोयला डिस्पैच व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, दक्ष और तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। केंद्रीय सतर्कता आयोग की निवारक सतर्कता (Preventive Vigilance) की अवधारणा के अनुरूप एसईसीएल के सतर्कता विभाग ने गेवरा, दीपका, कुसमुंडा एवं रायगढ़ जैसी प्रमुख खदानों में समर्पित ट्रक डिस्पैच मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

इन कंट्रोल रूम का विकास पूरी तरह एसईसीएल की इन-हाउस तकनीकी क्षमता से किया गया है, जो संगठन की नवाचार क्षमता, डिजिटल दक्षता और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है।इन आधुनिक कंट्रोल रूम में रियल-टाइम डिजिटल डैशबोर्ड के माध्यम से ट्रकों की आवाजाही, कोयला डिस्पैच की स्थिति तथा परिचालन संबंधी संभावित बाधाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इससे किसी भी प्रकार की समस्या या विलंब की तत्काल पहचान कर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा।

इस पहल का उद्देश्य केवल अनियमितताओं की पहचान करना नहीं, बल्कि प्रक्रियाओं में प्रणालीगत सुधार (Systemic Improvement) लाकर ऐसी परिस्थितियों की रोकथाम करना है, जो कोयला डिस्पैच में अनावश्यक विलंब, परिचालन संबंधी अक्षमता या पारदर्शिता की कमी का कारण बनती हैं।रियल-टाइम मॉनिटरिंग व्यवस्था से संबंधित विभागों और हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा, जिससे ट्रक संचालन अधिक सुव्यवस्थित और प्रभावी बन सकेगा।

इस पहल से ट्रक टर्नअराउंड टाइम (TAT) में कमी आएगी, वाहनों के निर्गमन में होने वाले विलंब को न्यूनतम किया जा सकेगा तथा कोयला डिस्पैच और निकासी की समग्र दक्षता में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है। साथ ही, रियल-टाइम डेटा के आधार पर त्वरित, सटीक और तथ्यपरक निर्णय लेने में भी सहायता मिलेगी।

एसईसीएल का सतर्कता विभाग डिजिटल तकनीक, रियल-टाइम निगरानी और सक्रिय परिचालन प्रबंधन के माध्यम से कोयला डिस्पैच व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और दक्षता को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। यह पहल न केवल संगठन की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाएगी, बल्कि तकनीक-सक्षम खनन एवं लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search