छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ की 140वीं कड़ी का मुख्यमंत्री ने नागरिकों के साथ किया श्रवण, ‘मन की बात’ की 140वीं कड़ी का CM ने नागरिकों के साथ किया श्रवण

अंबिकापुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरगुजा प्रवास के दौरान अंबिकापुर के सरगंवा स्थित पुष्प वाटिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 140वीं कड़ी को जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के साथ सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सरगंवा में मिनी स्टेडियम निर्माण की घोषणा की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, खेलकूद से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को प्रेरित करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सशक्त माध्यम बन गया है। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के जरिए देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे नवाचारों, जनहित के प्रयासों और प्रेरणादायी उपलब्धियों को सामने लाते हैं। इससे लोगों को राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए प्रोत्साहन मिलता है।

नशामुक्त समाज और फिट इंडिया का संदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस कड़ी में युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया। फिट इंडिया अभियान, साइकिलिंग और खेलों में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए युवाओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए प्रेरित किया।

साय ने कहा कि युवा शक्ति ही विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का सबसे बड़ा आधार है। युवाओं को अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का उपयोग सकारात्मक गतिविधियों और प्रदेश के विकास में करना चाहिए।

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ की पहलों को मिली पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए यह गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ के पूर्व प्रसारणों में बस्तर पंडुम, कोरिया जिले के जल संचय अभियान और ‘हर घर मुनगा’ जैसी पहलों की सराहना की है। इससे प्रदेश की लोकसंस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी से जुड़े प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान मिली है।

सरगंवा में मिनी स्टेडियम से युवाओं को मिलेगी सुविधा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए काम कर रही है। सरगंवा में मिनी स्टेडियम का निर्माण युवाओं को खेलकूद के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराने की दिशा में कदम होगा। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर खेल और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया।

रुद्राक्ष का पौधा रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पुष्प वाटिका में रुद्राक्ष का पौधा रोपा। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें नागरिकों की स्वास्थ्य जांच के साथ गैर-संचारी रोगों (NCD) की स्क्रीनिंग की गई।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search