छत्तीसगढ़

लंबे इंतजार के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति, एक साथ 307 नियुक्तियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में लंबे समय से चल रही नियुक्ति प्रक्रिया के बाद आखिरकार बड़ा फैसला सामने आया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के सभी 307 ब्लॉकों में ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की सूची जारी कर दी है। इस सूची के साथ ही संगठनात्मक स्तर पर नई जिम्मेदारियां तय हो गई हैं।जारी सूची के अनुसार पूर्व महापौर एजाज़ ढेबर की पत्नी एवं पार्षद अर्जुमन ढेबर को अरविंद दीक्षित ब्लॉक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति को रायपुर कांग्रेस संगठन में एक अहम निर्णय माना जा रहा है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति का उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना, आगामी चुनावों की रणनीति को धार देना और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करना है। नए ब्लॉक अध्यक्षों को संगठन विस्तार, जनसंपर्क और पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि इन नियुक्तियों से पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। वहीं, रायपुर सहित पूरे प्रदेश में नई सूची को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button