BIG BREAKING NEWS: दो दिन में ही बदल गई कोरिया कलेक्टर,सरकार ने जारी किया आदेश

पुष्पा साहू सचिव माशिमं पदस्थ की गई
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरिया जिले के कलेक्टर पद को लेकर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार पहले पुष्पा साहू को कोरिया जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया था, लेकिन महज दो दिन के भीतर ही इस फैसले में बदलाव कर दिया गया। अब उनकी जगह रोक्तिमा यादव को कोरिया जिले की नई कलेक्टर बनाया गया है।बताया जा रहा है कि पुष्पा साहू के नाम का आदेश जारी होने के बाद उन्होंने अभी पदभार ग्रहण भी नहीं किया था कि राज्य शासन ने नया आदेश जारी कर दिया। इस नए आदेश में रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंप दी गई। अचानक हुए इस बदलाव ने प्रशासनिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज कर दिया है।सरकारी स्तर पर फिलहाल इस फैसले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं की गई है। हालांकि, इतने कम समय में कलेक्टर पद के आदेश में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। प्रशासनिक अधिकारियों और राजनीतिक गलियारों में भी इस निर्णय को लेकर चर्चा बनी हुई है।गौरतलब है कि हाल ही में राज्य सरकार ने कई जिलों में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कलेक्टरों और वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए थे। इसी क्रम में कोरिया जिले के लिए पहले पुष्पा साहू का नाम सामने आया था, लेकिन अब रोक्तिमा यादव को नई जिम्मेदारी सौंप दी गई है।



