छत्तीसगढ़

विधानसभा का मानसून सत्र आज से, सदन के प्रभावी संचालन के लिए कार्यमंत्रणा समिति की बैठक संपन्न

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र की शुरुआत से पहले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कार्यमंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक विधानसभा के समिति कक्ष में संपन्न हुई, जिसमें सत्र की कार्यवाही को सुचारु एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर चर्चा की गई।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी सहित कार्यमंत्रणा समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

बैठक के दौरान पावस सत्र के एजेंडे, सदन की कार्यवाही और विभिन्न विषयों पर चर्चा की रूपरेखा को लेकर विचार-विमर्श किया गया। कार्यमंत्रणा समिति की बैठक का उद्देश्य सदन की कार्यवाही को व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संचालित करना रहा, ताकि जनहित से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा हो सके।

पावस सत्र के दौरान सरकार और विपक्ष के बीच कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है, जिसे देखते हुए यह बैठक विशेष रूप से अहम मानी जा रही है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search