छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, फिजूलखर्ची रोकने वित्त विभाग ने जारी किए सख्त निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी खर्चों में कटौती और मितव्ययिता अपनाने को लेकर बड़ा कदम उठाया है। राज्य के वित्त विभाग ने सभी विभागों के लिए निर्देश जारी करते हुए अनावश्यक खर्चों में कमी लाने को कहा है।

जारी आदेश में प्रदेश में वित्तीय अनुशासन और संसाधनों के बेहतर उपयोग पर विशेष जोर दिया गया है। सरकार ने अधिकारियों और विभागों को खर्चों पर नियंत्रण रखने तथा जरूरी मामलों में ही व्यय करने के निर्देश दिए हैं।

नई गाइडलाइन के तहत शासकीय अधिकारियों की सरकारी खर्च पर विदेश यात्राओं पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही फिजिकल बैठकों की जगह वर्चुअल बैठकों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं मंत्रियों के साथ-साथ निगम-मंडलों के पदाधिकारियों के लिए भी सीमित वाहनों के उपयोग का आदेश जारी किया गया है। सरकार का कहना है कि इससे सरकारी खर्च में कमी आएगी और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता व जवाबदेही बढ़ेगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search