छत्तीसगढ़

Sushasan Tihar 2026: गांव की चौपाल में दिखी CM साय की सादगी, पीपल पेड़ के नीचे खाट पर बैठकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

जांजगीर। सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai आज जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड स्थित ग्राम कोसला पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अचानक गांव पहुंचकर चौपाल में ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और पीपल के पेड़ के नीचे खाट पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सरकार यहां कुछ कहने नहीं, बल्कि लोगों की बात सुनने और यह जानने आई है कि शासकीय योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक कितना पहुंच रहा है। उन्होंने सुशासन तिहार, विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और ग्रामीणों की समस्याओं की जानकारी ली।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कोसला धाम स्थित माता कौशल्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, आस्था और परंपराएं प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत हैं और सरकार इनके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री के साथ वित्त मंत्री OP Choudhary, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और विशेष सचिव रजत बंसल भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के अचानक गांव पहुंचने से क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search