छत्तीसगढ़

बिलासपुर: स्कूटी पर शहर निरीक्षण के लिए निकले डिप्टी CM अरुण साव, विकास कार्यों की प्रगति का लिया जायजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव रविवार को बिलासपुर शहर के विकास कार्यों का जमीनी जायजा लेने स्कूटी से निरीक्षण पर निकले। उनके इस निरीक्षण का उद्देश्य शहर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति का आकलन करना और लंबित परियोजनाओं की स्थिति का प्रत्यक्ष निरीक्षण करना था।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और जिन परियोजनाओं में देरी हो रही है, उन पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं और गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न हो।

विशेष रूप से शहर में चल रहे सीवरेज प्रोजेक्ट की समीक्षा करते हुए उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को परियोजना में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीवरेज परियोजना में अनावश्यक देरी से आम नागरिकों को परेशानी होती है, इसलिए कार्यों को समय पर पूरा करना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और जनता की समस्याओं का तत्काल समाधान करने के भी निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान विधायक सुशांत शुक्ला और बिलासपुर की महापौर पूजा विधानी भी मौजूद रहीं। अधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री को विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की मौके पर ही समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search