
प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व की मौजूदगी
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मंगलवार को भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और विभिन्न राजनीतिक एवं संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की जा रही है।
बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, लता उसेंडी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी और डॉ. नवीन मार्कंडेय सहित प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद हैं।
बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने, आगामी अभियानों की रूपरेखा तथा विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।




