छत्तीसगढ़

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने महिला पत्रकारों संग किया रैंप वॉक

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हुईं और महिला पत्रकारों के साथ तीज की खुशियां साझा कीं। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेने के साथ पारंपरिक छत्तीसगढ़ी अंदाज में रैंप वॉक भी किया।महोत्सव में राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा और विधायक भावना बोहरा भी विशेष रूप से शामिल हुईं। भावना बोहरा ने महिला पत्रकारों के साथ रैंप वॉक किया, जबकि लक्ष्मी वर्मा ने भी रैंप पर प्रस्तुति देकर कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रैंप वॉक रहा। महिला पत्रकारों ने पारंपरिक परिधानों में सादगी, सौंदर्य और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुति दी। वहीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का सिर पर पल्लू लेकर पारंपरिक छत्तीसगढ़ी अंदाज में रैंप पर उतरना खास आकर्षण रहा। इस दौरान प्रेस क्लब परिसर तालियों की गूंज से उत्साहित रहा।

खेल और प्रतियोगिताओं ने बढ़ाई रौनक

तीज महोत्सव के दौरान महिला पत्रकारों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल और प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और हंसी-मजाक व मस्ती के बीच आयोजन का आनंद लिया।

महिला पत्रकारों के योगदान की सराहना

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि तीज छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और महिलाओं के उल्लास से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। रायपुर प्रेस क्लब द्वारा महिला पत्रकारों के लिए तीज महोत्सव का आयोजन सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि महिला पत्रकार पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते हुए समाज की आवाज को मजबूती से सामने रख रही हैं।

राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा ने तीज को महिलाओं की खुशियों, आत्मीयता और सांस्कृतिक परंपराओं का पर्व बताया। विधायक भावना बोहरा ने भी महिला पत्रकारों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आपसी सहभागिता और संवाद को मजबूत करते हैं।

महिला पत्रकारों को दिए गए रिटर्न गिफ्ट:कार्यक्रम के समापन पर सभी महिला पत्रकारों को रिटर्न गिफ्ट प्रदान किए गए। उपहार पाकर महिला पत्रकारों में उत्साह देखने को मिला। रैंप वॉक, खेल-प्रतियोगिताओं और पारंपरिक रंगों से सजे इस आयोजन ने पूरे प्रेस क्लब परिसर को उत्सव के माहौल में बदल दिया।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search