छत्तीसगढ़

CG NEWS: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का छत्तीसगढ़ दौरा 11 सितंबर को, सक्ती में होगा बड़ा आयोजन

रायपुर/सक्ती। केंद्रीय कृषि एवं पंचायत मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे सक्ती जिले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित बड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन जेठा मैदान में किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

केंद्रीय मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। कार्यक्रम के दौरान शिवराज सिंह चौहान छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना की उपलब्धियों की जानकारी साझा करेंगे। इस मौके पर पात्र हितग्राहियों को पीएम आवास की सौगात दिए जाने की भी संभावना है।

लखपति दीदियों का होगा सम्मान

कार्यक्रम में लखपति दीदियों को सम्मानित भी किया जाएगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं की प्रगति और उनके प्रभाव को लेकर भी कार्यक्रम में जानकारी दी जाएगी।वहीं, केंद्रीय कृषि मंत्री होने के नाते शिवराज सिंह चौहान के दौरे को किसानों के लिए भी अहम माना जा रहा है। संभावना है कि वे छत्तीसगढ़ के किसानों के हित में कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकते हैं।

पंचायत मंत्री विजय शर्मा आज सक्ती में

कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा आज सक्ती जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे आयोजन स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों और संबंधित विभागों के साथ तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

18 लाख पीएम आवास के लक्ष्य के करीब सरकार

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने का वादा किया था। सरकार अब इस लक्ष्य के करीब पहुंच रही है। अब तक 12 लाख से अधिक पीएम आवासों का निर्माण पूरा किया जा चुका है और पात्र हितग्राहियों को आवास उपलब्ध कराए जा चुके हैं।

ऐसे में 11 सितंबर को सक्ती में होने वाला कार्यक्रम सरकार की आवास योजना की उपलब्धियों और ग्रामीण विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search