छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया चीफ जस्टिस, राज्यपाल डेका ने कृष्ण राम महापात्र को दिलाई शपथ

रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को आज नया स्थायी मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। जस्टिस कृष्ण राम महापात्र ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली। लोकभवन में राज्यपाल रमेन डेका ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, मुख्य सचिव विकास शील समेत वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल संभाल रहे थे कार्यवाहक सीजे की जिम्मेदारी

जस्टिस कृष्ण राम महापात्र की नियुक्ति के साथ ही छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को स्थायी मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। इससे पहले जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

जस्टिस महापात्र के शपथ लेने के साथ अब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी उन्हें औपचारिक रूप से सौंप दी गई है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search