छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का बदला स्वरूप, नया लोगो लॉन्च; अब अधोसंरचना विकास को भी मिलेगी रफ्तार

आवास बुक करने वाले लकी ड्रा के विजेताओं को कार, स्कूटी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन सहित अन्य पुरस्कार का किया वितरण

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को नया रायपुर स्थित सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नए लोगो का विमोचन किया। इस अवसर पर वर्ष 2025 के आवास मेले में आवास बुक करने वाले हितग्राहियों के लिए आयोजित लकी ड्रा के विजेताओं को कार, स्कूटी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एलईडी टीवी सहित विभिन्न पुरस्कार वितरित किए गए। नए लोगो के डिजाइनर अंशुल कश्यप को 2.50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक केवल आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिससे प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में मंडल ने 7,388 से अधिक परिसंपत्तियों का विक्रय कर 1,532 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है।

आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि गृह निर्माण मंडल को नई पहचान देते हुए अधोसंरचना विकास मंडल बनाया गया है। सरकार की आर्थिक सोच पूंजीगत व्यय करने वाले विभागों को मजबूत बनाकर प्रदेश के विकास को गति देना है। उन्होंने बताया कि अब नई आवासीय परियोजनाएं पर्याप्त बुकिंग के बाद ही शुरू होंगी, जिससे वित्तीय जोखिम कम होगा।

कार्यक्रम में मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, सचिव अंकित आनंद, आयुक्त अवनीश शरण सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। लकी ड्रा में सारंगढ़ की पूजा बरेठ ने प्रथम पुरस्कार के रूप में कार जीती।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search