छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ बोर्ड परिणाम 2026 घोषित: बेटियों का दबदबा, 10वीं-12वीं में शानदार सफलता दर

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आज घोषित किए गए, जिसमें विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

इस वर्ष हाई स्कूल (10वीं) परीक्षा में 77.15% और हायर सेकेंडरी (12वीं) में 83.04% विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। खास बात यह रही कि बेटियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया, जो उनके आत्मविश्वास, मेहनत और बढ़ती शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाता है।

दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों के छात्रों का प्रावीण्य सूची में स्थान बनाना इस बात का प्रमाण है कि प्रतिभा संसाधनों की कमी से नहीं रुकती। दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। यह परिणाम प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे समावेशी विकास और गुणवत्ता सुधार को भी दर्शाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रदेश और देश के भविष्य निर्माण की मजबूत शक्ति बताते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की नींव को और मजबूत करेंगी।

साथ ही, जिन विद्यार्थियों को अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पाए हैं, उन्हें निराश न होने की सलाह दी गई। सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास से सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search