छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ‘सेवा सेतु’ लॉन्च: अब 441 सरकारी सेवाएं एक क्लिक पर, सुशासन को नई ताकत

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन से छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसायटी (CHiPS) के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के उन्नत संस्करण ‘सेवा सेतु’ का शुभारंभ किया। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए अब आम नागरिकों को 441 शासकीय सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग से शासन व्यवस्था अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनेगी। ‘सेवा सेतु’ न केवल डिजिटल प्रशासन को मजबूत करेगा, बल्कि नागरिकों को घर बैठे सुविधाएं उपलब्ध कराने में भी अहम भूमिका निभाएगा।

इस पोर्टल पर 54 नई सेवाएं और 329 री-डायरेक्ट सेवाएं शामिल की गई हैं। आय, जाति, निवास, राशन कार्ड और विवाह पंजीयन जैसे प्रमाण-पत्र अब आसानी से ऑनलाइन प्राप्त किए जा सकेंगे। अब तक 3.2 करोड़ से अधिक ट्रांजेक्शन और प्रमाण-पत्र जारी किए जा चुके हैं, जो इसकी उपयोगिता को दर्शाता है।

‘सेवा सेतु’ की खास बात यह है कि अब नागरिक व्हाट्सएप के माध्यम से भी आवेदन, ट्रैकिंग और प्रमाण-पत्र प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही आधार आधारित ई-केवाईसी, डिजिलॉकर, उमंग और ई-प्रमाण जैसे प्लेटफॉर्म से एकीकरण कर सेवाओं को और अधिक सरल व सुरक्षित बनाया गया है।

पोर्टल में ट्रेजरी, ई-चालान, डीबीटी, क्यूआर कोड सत्यापन, डिजिटल सिग्नेचर और रीयल-टाइम डैशबोर्ड जैसी उन्नत सुविधाएं जोड़ी गई हैं। यह 22 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है, जिससे भाषा की बाधा भी समाप्त हो गई है।

राज्य में 800 से अधिक लोक सेवा केंद्र, 1000 से अधिक चॉइस सेंटर और 15,000 से अधिक कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से सेवाएं गांव-गांव तक पहुंचेंगी। ‘सेवा सेतु’ डिजिटल सुशासन, पारदर्शिता और नागरिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search