छत्तीसगढ़

नया रायपुर में सारंग हेलीकॉप्टर टीम का अभ्यास, 2 नवंबर को राज्योत्सव में दिखाएगी हैरतअंगेज करतब,देखें वीडियो

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के मौके पर भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम नया रायपुर पहुंच चुकी है। टीम ने 2 नवंबर को होने वाले एयर शो की तैयारी के लिए नया रायपुर सेंध लेक के ऊपर अभ्यास किया। इस दौरान आसमान में हेलीकॉप्टरों के शानदार करतब देखने को मिले।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

पांच हेलीकॉप्टरों वाली सारंग टीम अपने बेहतरीन तालमेल, सटीक उड़ान और रोमांचक एरोबेटिक प्रदर्शन के लिए जानी जाती है। टीम का प्रदर्शन राज्योत्सव के प्रमुख आकर्षणों में शामिल होगा।

2 नवंबर को आम लोग देख सकेंगे वायु सेना का प्रदर्शन

राज्योत्सव के अवसर पर आयोजित एयर शो में आम लोगों को भारतीय वायु सेना की दक्षता और कौशल देखने का अवसर मिलेगा। पांच हेलीकॉप्टरों के एक साथ उड़ान भरने और आसमान में आकर्षक फॉर्मेशन बनाने वाले करतब दर्शकों के लिए रोमांचक अनुभव होंगे।

नया रायपुर में अभ्यास के बाद अब 2 नवंबर को होने वाले प्रदर्शन को लेकर लोगों में उत्सुकता है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search