छत्तीसगढ़राजनीति

Congress Training Camp: कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर का आज दूसरा दिन, राष्ट्रीय प्रशिक्षक सचिन राव , प्रदेश प्रभारी सचिन पायलेट देंगे ट्रेनिंग

रायपुर। कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के लिए अभनपुर में आयोजित आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आज दूसरा दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। शिविर में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रशिक्षक सचिन राव, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत जिला अध्यक्षों को संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क और चुनावी रणनीति से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण देंगे। शिविर का उद्देश्य जिला स्तर पर संगठन को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाना है, ताकि आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बेहतर तरीके से तैयार किया जा सके।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

प्रशिक्षण के दौरान जिला अध्यक्षों के कार्यों और संगठन विस्तार की दिशा में किए गए प्रयासों की समीक्षा भी की जाएगी। साथ ही बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, आम लोगों से सीधा संवाद बढ़ाने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाएगा। वरिष्ठ नेता जिला अध्यक्षों को सत्ता हासिल करने के लिए प्रभावी रणनीति और लोगों को पार्टी से जोड़ने के तरीके भी बताएंगे।

शिविर के तीसरे दिन यानी 23 जून को सभी जिला अध्यक्ष अभनपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों का प्रवास करेंगे। इस दौरान वे गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे। ग्रामीणों के साथ श्रमदान कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया जाएगा।

कांग्रेस नेताओं के अनुसार जिला अध्यक्ष गांवों में रात्रि विश्राम भी करेंगे, जिससे उन्हें ग्रामीण जीवन और स्थानीय समस्याओं को नजदीक से समझने का अवसर मिलेगा।कांग्रेस का मानना है कि इस तरह के प्रशिक्षण और गांवों में सीधे संपर्क कार्यक्रम से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और आम लोगों के बीच पार्टी की पहुंच और प्रभाव बढ़ेगा।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search